कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरभारत

मेरी माटी मेरा देश ,, अमृत कलश सांसद अरुण साव  को सौपा गया l

बिलासपुर – देश की राजधानी दिल्ली मे कारगिल युद्ध में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु निर्मित अमृत वाटिका के लिए देश के प्रत्येक ग्राम से मिट्टी का एकत्र किया जा रहा है l यह मिट्टी अमृत कलश के माध्यम से अमृत वाटिका हेतु दिल्ली भेजी जायेगी l इस हेतु पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l इस कार्यक्रम के तहत हमारे संस्था की सभी विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घर से अपने-अपने ग्राम से लाए हुए मिट्टी को हाथ में लेकर पंच प्रण की प्रतिज्ञा ली और मिट्टी को अमृत कलश में डाला गया l इस अमृत कलश को माननीय सांसद महोदय अरुण साव को आज दिनांक 07/10/2023 को सौपा गया l इस अवसर पर शा. उ. मा. वि. गोबरी पाट राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कुमार गौरव गुप्ता , शा. उ. मा वि सल्का नवगाव के कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद मुर्सलीन खान ,वालंटियर के रूप में पायल, प्रिया, दीपिका , शैलेंद्र, लीचिंता, आयुष, आशुतोष, साहिल आदि उपस्थित थे l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी