छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

पीडब्लूडी के ई ई बीएल कापसे निलंबित 

पद का दुरूपयोग कर फर्जीवाडा़ और गडबडी़ के चलते हुई कार्यवाही
राष्ट्रपति के हुए दौरा कार्यक्रम में भी विभाग ने किया है बडा खेल- लगे आरोप – जल्द होगा खुलासा..
बिलासपुर- भ्रष्टाचार और मनमानी रवैय्ये के चलते करोडों के टेंडर में गडबडी़ करते हुए पद का दुरूपयोग करने पर पीडब्लूडी संभाग क्रमांक 1 के कार्यपालन अभियंता बीएल कापसे को राज्य सरकार नें सस्पेंड कर दिया है l
ये पूरा मामला बिलासपुर जिले के बैमा नगोई में 1500 बंदी जेल भवन का निर्माण लागत लगभग 116 करोड से विद्युतीकरण, पानी सप्लाई, सेनेटरी फिटिंग बाउण्ड्रीवाल एवं पहुंचमार्ग के कार्यों में पद का दुरूपयोग करते हुए साजिस के तहत फर्जीवाडा़ किया गया है जिसमें फर्जी दस्तावेजों से ईई और ठेकेदार की मिलिभगत से इस गडबडी़ का पर्दाफास हुआ है
जिसके परिणाम स्वरूप राज्य सरकार नें पीडब्लूडी के अवर सचिव के के भूआर्य के हस्ताक्षर से ई ई बीएल कापसे का निलंबन आदेश जारी किया है
तो वहीं इस मामले में सन्लिप्त फर्म मां भगवती कंट्रक्शन को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है l
बिलासपुर में राष्ट्रपति के हुए दौरा कार्यक्रम में भी विभाग का चल रहा बडा खेल- लगे आरोप जल्द होगा खुलासा…
इस डिविजन और अधिकारीयों पर एक और गंभीर आरोप भी लग रहे है कुछ दिनो पहले छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का बिलासपुर में दो दिवसीय दौरा रहा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी सिरकत की थी l सुत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके कार्यक्रम की आड़ में पीडब्लूडी विभाग करोडों की हेराफेरी के जुगाड़ में लगा हुआ है जहां छत्तीसगढ़ भवन, सर्किट हाउस रतनपुर तक डिवाईडरों की रंगाई पोताई मुरमीकरण पर अपने चहेते ठेकोदारों को नियम विरूद्ध बिना टेंडर के बिल बाउचर से करोडों के भुगतान की तैयारीयां चल रही है जिसमें दो एसडीओ और छै: सब इंजिनियरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है जिसके आगे खुलासा होगा l

सुत्रों से ये भी पता चला है कि पूर्व में इसी डिविजन के ई ई गंगेश्री को भी अनियमितता मामले सस्पेंड किया गया था उस समय भी ये सभी सब इंजिनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है l

पिछले कई सालों से एक ही जगह पर ये टिके हुए है किनके संरक्षण में ये टिके हुए है ये राज भी विभाग में छिपा हुआ है l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी