कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

नगर के हृदय स्थल चंण्डी माता चौक में हुआ भव्य जगराता 

जसगीतों की सुंदर प्रस्तुति नें लोगों को मंत्रमुग्ध किया

@कोटा – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कोटा नगर के हृदय स्थल चंण्डी माता चौक में भव्य जगराता का आयोजन किया गया था जिसमें कलाकारों नें एक से बढकर एक जसगीत गीतों से दर्शकों को आनंद से सराबोर कर दिया

सोमवार 16 अक्टूबर को नवरात्र के दुसरे दिन चंण्डी माता चौक में शाम सात बजे से शुरू हुए जगराता कार्यक्रम का बडी संख्या में नगरवासियों आनंद उठाया देवी गीतों की धुन से सभी मंत्र मुग्ध हो गये l
सच्चा है माता का दरबार की मैय्या का जवाब नही, झूपत झूपत आबे दाई झूपत झूपत आबे, माता जिनको याद करें वो लोग निराले होते है, रामसिया राम सियाराम जय जय राम, पंखिडा़ हो पंखिया तू उडी जावा पावागढ़ रे, महादेवा तेरा डमरू डम डम बाजे महादेवा, तोला बंदव हो दाई तोला बंदव हो जैसे बेहतरीन जसगीतों की कलाकारों नें दी प्रस्तुति जो उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया l

आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ बडी संख्या में नगरवासियों नें भव्य आयोजन का लाभ उठाया l
माता का जगराता कार्यक्रम के आयोजन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरूण सिंह चौहान, अभय नारायण राय, टाटा महराज, विनोद पटेल, संतोष गुप्ता , विकास सिंह, जयराज दिक्षित, विमल गुप्ता, हरीश चौबे अनिरूद्ध गुप्ता, दीपक सोनी, मनोज गुप्ता, आक्रोष त्रिवेदी एवं बडी संख्या में नगरवासीयों नें कार्यक्रम का आनंद उठाया l

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट