कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने कोटा विधानसभा के लोग बडी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री से मिले 

कोटा- विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में चुनावी हलचल तेज हो गई है संभावित प्रत्याशी और कार्यकर्ता दोनों कमरकस कर मैदान में उतर गये है l
कोटा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा हर चुनाव के समय उठता रहा इस बार भी विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा उठने लगा है और ऐसे में क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता पैराशुट प्रत्याशी की अपेक्षा लोकल स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर पार्टी के नेताओं से मिलकर अपनी समस्या और स्थानीय दावेदार की मांग प्रमुखता से रखने पहुंचे थे l

विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर शुक्रवार को बडी संख्या में कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बडी़ संख्या में रायपुर पहुंचे जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात कर स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग कर दी है l मिलने पहुंचे कुछ लोगों नें स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी के नुकसान और फायदे दोनों बता डाले l मिलने पहुंचे लोगों में अधिकांश बेलगहना से थे l

अब टिकट किसको मिलती है ये तो आने वाले कुछ ही दिनों में कांग्रेस की सूची जारी होने वाली है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है और कांग्रेस पार्टी किस पर भरोषा जताती है ये भी जल्द स्पष्ट हो जाएगा l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी