कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

कोटा विधानसभा से भाजपा में भी स्थानीय प्रत्याशी टिकट के लिए लगा रहे जोर

कोटा विधानसभा से आज तक भाजपा का खाता नही खुला है

करगीरोड कोटा @- विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी और उम्मीदवार दोनों ही अपनी जमीन तलाशनें में लगे हुए है भाजपा इस बार सत्ता हासिल करनें पुरजोर कोशिश में लगी हुई है पांच साल में ही बडे़ नेताओं को स्थिति समझ में आ गई है और इस बार केंद्र के सहारे सत्ता में वापसी की पूरी तैयारी शुरू हो गई है l और ऐसे में चुनौती भी बडी़ है इसलिए भाजपा जितने वालें उम्मीदवारों पर ही दांव खेलना चाहती है पार्टी पूरी तरह मंथन के बाद दुसरी सूची जारी करेगी जिसमें हो सकता है कोटा विधानसभा का नाम हो l
कोटा विधानसभा सीट से आज तक भाजपा का खाता नही खुला है कोटा जीतने भाजपा की हर कोशिश नाकाम रही भाजपा के लिए सत्ता हासिल करना तो है ही लेकिन कोटा विधानसभा जीतना सबसे बडी़ चुनौती वाली सीट होगी शायद इसलिए भाजपा यहां बडा़ दावं खेल सकती है l

लेकिन अगर स्थानीय नेतृत्व की बात करें तो टिकट के लिए अपने स्तर पर इन नेताओं का प्रयास जारी है सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रत्याशी के तौर पर उपर संगठन में जिन नामों की चर्चाएं है – मुरारीलाल गुप्ता, वेंकट अग्रवाल, मोहित जयसवाल, बृजलाल राठौर ,संजय साहू, मुकेश दुबे ,मनमोहन पांडेय इन्होने कोटा विधानसभा फतेह करने की बात कही है l
अब देखना होगा की छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाईल कोटा विधानसभा सीट से भजपा किसकों मैदान में उतारती है क्या भाजपा फिर से इस बार स्थानीय चेहरे पर दांव खेलती है या फिर बाहरी प्रत्याशी को कोटा के गढ़ को भेदने रण में उतारती है l
इस बार फिर से कोटा विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय संघर्ष का होगा जहां तीनों ही पार्टी भाजपा , कांग्रेस, छजका का सीधा मुकाबला होगा छजका से तो डां. रेणु जोगी का चुनाव लडना लगभग तय माना जा रहा है तो वहीं लगता है कांग्रेस भाजपा एक दुसरे की प्रत्याशी सूची जारी होनें के इंतजार में है l क्योकिं कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता बडी़ उत्सुकता के साथ प्रत्याशी के नामों की घोषणा के इंतजार में बैठे हुए है l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी